कांग्रेस सरकार ने भोली-भाली जनता को झूठे सपने दिखाए : श्वेत मलिक

Edited By swetha,Updated: 22 Apr, 2018 09:39 AM

congress government showed false dreams to innocent people shwet malik

भाजपा नवनियुक्त पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक के पहली बार पठानकोट दौरे को लेकर गुरदासपुर लोकसभा हलका के परमानंद में सलारिया जन सेवा फाऊंडेशन में विशाल स्वागत रैली का आयोजन किया। इस दौरान श्वेत मलिक के मंच पर पहुंचने पर सबसे पहले भाजपा नेताओं के साथ...

पठानकोट(आदित्य): भाजपा नवनियुक्त पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक के पहली बार पठानकोट दौरे को लेकर गुरदासपुर लोकसभा हलका के परमानंद में सलारिया जन सेवा फाऊंडेशन में विशाल स्वागत रैली का आयोजन किया। इस दौरान श्वेत मलिक के मंच पर पहुंचने पर सबसे पहले भाजपा नेताओं के साथ स्वर्ण सिंह सलारिया ने हार पहना कर, तलवार व दोशाला भेंट कर उन्हें पगड़ी पहनाते हुए सम्मानित किया। 

 

इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मालिक ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने भोली-भाली जनता को झूठे सपने दिखाए, लेकिन अब एक साल बीत जाने के बाद आज भी लोग अपने साथ किए वायदों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा की मैंने आंदोलन छेड़ा है ‘पंजाब बचाओ आंदोलन’ जिसको लेकर हमारे समारोह अब बड़ी रैलियों का रूप लेने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में पंजाब की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। 

 

गुरदासपुर लोकसभा हलका के इंचार्ज स्वर्ण सलारिया ने कहा कि लोकसभा हलका गुरदासपुर की सीट कांग्रेस ने झूठा प्रचार करके जीती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ केवल झूठे वायदे किए, खासकर युवाओं के साथ। मैंने हारने के बावजूद भी इस हलके में काम किया व हमेशा करता रहूंगा। कांग्रेस ने जीत जरूर हासिल की है केवल नाम की, अभी तक किया कुछ भी नहीं, बस झूठे वायदे किए। 

 

रैली में भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश राठौड़, गुरदासपुर लोकसभा हलका के इंचार्ज स्वर्ण सिंह सलारिया, पूर्व पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा, सुजानपुर विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, कविता खन्ना, जिला प्रधान अनिल रामपाल, मेयर अनिल वासुदेवा, पार्षद सतीश महाजन, जिला महामंत्री राकेश शर्मा, जिला महामंत्री विपिन महाजन, महामंत्री जीवन गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!