उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के वोटों पर कांग्रेस की निगाहें

Edited By Mohit,Updated: 15 Feb, 2020 10:05 PM

congress eyes on minority votes in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक वोट बैंक को हासिल करने के लिए कांग्रेस ने अपनी कोशिश और.........

जालंधर (धवन): उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक वोट बैंक को हासिल करने के लिए कांग्रेस ने अपनी कोशिश और तेज कर दी है तथा इस हिसाब से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने समाजवादी पार्टी से अल्पसंख्यक वोट बैंक को छीनने का अभियान लगातार तेज किया हुआ है। उत्तर प्रदेश में सी.ए.ए. तथा एन.आर.सी. के मुद्दे पर अल्पसंख्यकों में केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ रोष को देखते हुए प्रियंका गांधी पिछले कुछ समय से लगातार उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय की वोटों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश इस समय अल्पसंख्यक वोटों को रिझाने के मामले को लेकर कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के बीच अखाड़ा बना हुआ है।

अल्पसंख्यक समुदाय को अपने साथ जोड़ने के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को सीधी चुनौती दे दी है,जोकि यह दावा करती है कि 19 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय का वोट बैंक उसके साथ है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव 2022 में होने हैं तथा उसको देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कमान अपने हाथों में ली हुई है। प्रियंका लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे कर रही हैं। 12 फरवरी को वह आजमगढ़ के निकट उन परिवारों से मिलने गई थी, जो सी.ए.ए. के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार हुए। इससे पहले 5 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने लगभग 19 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराएं लगाते हुए लोगों को सी.ए.ए. के खिलाफ प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किया था। आजमगढ़ क्षेत्र का इस समय अखिलेश यादव प्रतिनिधित्व करते हैं परन्तु उनके क्षेत्र में अखिलेश की अपेक्षा प्रियंका की गतिविधियां अधिक देखी गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!