राजनीतिक रंजिश के चलते कांग्रेसी पार्षद के पति की हत्या

Edited By Des raj,Updated: 25 Aug, 2018 09:59 PM

congress councilor s husband murdered due to political reasons

शहर जंडियाला गुरु में 2 कांग्रेसी गुटों की आपसी राजनीतिक रंजिश के चलते हुई लड़ाई में एक भारी संख्या वाले गुट ने दूसरे कांग्रेसी गुट के कार्यकत्र्ता कुलविन्द्र सिंह किंदा (मौजूदा पार्षद के पति) को हथियारों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी...

जंडियाला गुरु(शर्मा): शहर जंडियाला गुरु में 2 कांग्रेसी गुटों की आपसी राजनीतिक रंजिश के चलते हुई लड़ाई में एक भारी संख्या वाले गुट ने दूसरे कांग्रेसी गुट के कार्यकत्र्ता कुलविन्द्र सिंह किंदा (मौजूदा पार्षद के पति) को हथियारों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी बाद में मृत्यु हो गई।  कांग्रेसी कार्यकत्र्ता विजय कुमार मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि उनकी भाभी के जन्मदिन पर उन्होंने डिनर का प्रोग्राम रखा हुआ था कि उसका भतीजा हनी घर से बाहर आया तो उसका आरोपी पार्टी के एक युवक के साथ तकरार हो गई। 

इसी को लेकर आरोपी पार्टी के उस युवक ने 10-15 मिनट के पश्चात अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया। राजनीतिक रंजिश के कारण उन्होंने डिनर पर आए कुलविन्द्र सिंह किंदा पर 10-15 व्यक्तियों ने लौहे के पंच, बर्फ वाले सूए, बेस बैट व अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें कुलविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा : एस.एस.पी. 
सूचना मिलते ही पुलिस जिला अमृतसर के एस.एस.पी. परमपाल सिंह व अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे व घटना का जायजा लिया। एस.एस.पी. ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। थाना जंडियाला गुरु में मुकद्दमा नंबर 0182, धार 302, 506, 148, 149 के अंतर्गत रीसल, संजीव कुमार, राजदीप, राजिन्द्र सिंह, किरण कुमार, संजीव कुमार, प्रगट सिंह, हनी, कृष्ण अरोड़ा, राकेश व अन्य 7-8 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पर्चा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!