Edited By Vaneet,Updated: 22 Apr, 2019 10:51 PM
लोकसभा-2019 के चुनावों के मद्देनजर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब के 13 लोकसभा हलकों व चंडीगढ़ के लिए लोकसभा हलका प्रभारियों की नियुक्ति की है। ...
जालंधर(चोपड़ा): लोकसभा-2019 के चुनावों के मद्देनजर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब के 13 लोकसभा हलकों व चंडीगढ़ के लिए लोकसभा हलका प्रभारियों की नियुक्ति की है।
इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सूची जारी करते कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक ऑब्जर्वर तुरंत अपने संबंधित हलके का कार्यभार संभालेंगे। ऑब्जर्वर मतदान तक उसी हलका में रहकर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को गतिशील करते हुए अपने संबंधित हलका में कांग्रेस के चुनाव प्रचार व अन्य गतिविधियों को देखेगा और समूची रिपोर्ट तैयार करके हाईकमान को भेजेगा।
वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई सूची में डा. नरेश कुमार को जालंधर, धीरेन्द्र त्यागी को पटियाला, नरेश शर्मा नीटू को खडूर साहिब, विक्रम लोहिया को होशियारपुर, नरेन्द्र बुदानिया को भटिंडा, गंगा सहाय को फिरोजपुर, सतेन्द्र भारद्वाज को संगरूर, बलबीर सिंह को गुरदासपुर, मनजीत सिंह को अमृतसर, योगेश साहनी को आनंदपुर साहिब, कमल किशोर कमांडो को फतेहगढ़ साहिब, मुंशी गौतम को लुधियाना, राजेन्द्र सोलंकी को फरीदकोट, कमल कांत शर्मा को चंडीगढ़ लोकसभा हलका का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।