कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय कुमार साथी की घर वापसी

Edited By Mohit,Updated: 28 Apr, 2019 06:17 PM

congress

पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय कुमार साथी की आज घर वापसी हो गई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उनके कांग्रेस में लौट आने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय कुमार साथी की आज घर वापसी हो गई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने उनके कांग्रेस में लौट आने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथी ने 1997 में मोगा विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। जनवरी 2015 में वह जगमीत बराड़ के समर्थन में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ गए थे। वह बराड़ के साथ तृणमूल कांर्ग्रेस तथा अकाली दल में रहे लेकिन उन्हें बेचैनी सालती रही और आज घर वापसी पर सुकून महसूस कर रहे हैं। वह बाघापुराना से जनता दल के विधायक रहे।

साथी ने कहा कि वह कांग्रेस की सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे कैप्टन ने कहा कि उनकी वापसी से खुशी महसूस हो रही है। कांग्रेस को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। आम आदमी पार्टी की ओर से उन पर विधायकों की खरीद फरोख्त संबंधी लगाए गए आरोपों को मुख्यमंत्री ने हास्यास्पद बताते हुए कहा कि कांग्रेस को ज्यादा विधायकों की जरूरत नहीं क्योंकि कांग्रेस के पास बहुमत है। आप हताशा तथा निराशा मेंं ऐसे आरोप लगा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!