Edited By Vatika,Updated: 20 Dec, 2018 10:36 AM
दोराहा के नजदीकी गांव अडै़चां में एक पति ने बड़ी बेहरमी से अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार करते हुए उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया व खुद ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। घायल की पहचान वरेन्द्र कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह निवासी गांव अडै़चां थाना दोराहा...
दोराहा: दोराहा के नजदीकी गांव अडै़चां में एक पति ने बड़ी बेहरमी से अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार करते हुए उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया व खुद ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। घायल की पहचान वरेन्द्र कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह निवासी गांव अडै़चां थाना दोराहा के तौर पर हुई है।
एच.एच.ओ. दोराहा हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज करवाए अपने बयानों में वरेन्द्र कौर के भांजे रमनदीप सिंह ने बताया कि उसका मौसा नशे का आदी था जोकि अक्सर उसकी मौसी के साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। उसने पुलिस को बताया कि आज प्रात: उसकी मौसी वरेन्द्र कौर ने फोन करके बताया कि उसका पति उससे मारपीट कर रहा है, इसी पर जब शिकायतकत्र्ता ने आकर देखा तो उसकी मौसी घायलावस्था में खून से लथपथ बैडरूम में पड़ी हुई थी जिसके पेट व शरीर पर गहरे घाव थे। उक्त को उपचार के लिए दोराहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने घायल वरेन्द्र कौर के पति सुखविंद्र सिंह पुत्र रखा सिंह के विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा-324 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। उधर दूसरी तरफ पत्नी को घायल कर देने के बाद सुखविंद्र सिंह ने दोराहा रामपुर रेलवे फाटकों से कुछ दूरी पर एक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई आरम्भ कर दी है।