Edited By Vatika,Updated: 27 Nov, 2018 11:54 AM
थाना बी डिवीजन के अंतर्गत आते क्षेत्र श्री गुरु रामदास हॉस्टल फाइनल ईयर बी.डी.एस. की छात्रा नैंसी सिंह करीमपुरी ने देर शाम पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गढ़शंकर की रहने वाली नैंसी सिंह बसपा पंजाब के पूर्व प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी की भतीजी थी।
अमृतसर (बौबी): थाना बी डिवीजन के अंतर्गत आते क्षेत्र श्री गुरु रामदास हॉस्टल फाइनल ईयर बी.डी.एस. की छात्रा नैंसी सिंह करीमपुरी ने देर शाम पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गढ़शंकर की रहने वाली नैंसी सिंह बसपा पंजाब के पूर्व प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी की भतीजी थी।
छात्रा के शव को रात करीब 10 बजे श्री गुरु राम दास चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल में लाया गया। वहां डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर थाना बी. डिवीजन के थाना प्रभारी सुखबीर सिंह अपने पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए थे, जिसके बाद छात्रा के माता-पिता व चाचा अवतार सिंह करीमपुरी पहुंच गए थे।