Edited By Vatika,Updated: 16 Nov, 2018 03:31 PM
पंजाब के बरनाला जिले में कर्ज से दबे एक किसान ने कल रात जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज यहां बताया कि किसान गुरदीप सिंह (50) पर करीब बारह लाख रूपये का कर्ज था।
बरनालाः पंजाब के बरनाला जिले में कर्ज से दबे एक किसान ने कल रात जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज यहां बताया कि किसान गुरदीप सिंह (50) पर करीब बारह लाख रूपये का कर्ज था।
उसके पास सवा एकड़ जमीन थी। इतने में कर्ज उतार पाना आसान नहीं था। वह ठेके पर लेकर खेती करता था।पिछली बार तथा इस बार धान की फसल अच्छी न होने के कारण वह अकसर परेशान रहता था। उसने इन सब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिये आत्महत्या कर ली । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।