Shocking: "पति को हमेशा के लिए आजाद कर रही हूं..." भाई को Video भेज विवाहिता ने की आत्मह+त्या

Edited By Vatika,Updated: 06 Jul, 2026 03:03 PM

commit suicide

पंजाब के पटियाला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है।

पटियाला: पंजाब के पटियाला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतका ने फंदा लगाने से पहले अपने भाई को एक वीडियो भेजा, जिसके बाद परिवार वालों में हड़कंप मच गया है। मृतका ने अपनी मौत के लिए पति, सास, ससुर और ननद को जिम्मेदार ठहराया।   सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए राजिंद्रा अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।

अंतिम संस्कार कराने से परिवार का इंकार 
मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतका ने वीडियो में कहा कि उसका पति उसे छोड़ना चाहता था और अक्सर कहता था कि वह उसे "आज़ाद" कर दे। उसने कहा कि वह हमेशा के लिए उसे आज़ाद कर रही है और अगर वह कोई कदम उठाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उसके पति, सास, ससुर और ननद की होगी। उसने अपने माता-पिता और भाई का ख्याल रखने की अपील भी की।  वहीं परिजन सास, ससुर और ननद की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। 

परिजनों का आरोप
मृतका के भाई और पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार समझौते के बाद उसे वापस ससुराल भेजा गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। परिवार के अनुसार, जून में वह करीब 15 दिनों तक मायके में रही थी और 26 जून को ससुराल लौटी थी। लौटने के बाद फिर विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने साफ कह दिया था कि वह उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता। परिजनों ने आशंका जताई है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि यह स्पष्ट किया जाए कि महिला ने आत्महत्या की या उसके साथ कोई अन्य घटना हुई। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!