4 बच्चों की इस मां की हरकत ने उड़ाए परिवार वालों के होश, मंजर देख पड़ोसी भी सहमे (देखें तस्वीरें)

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2021 11:40 AM

commit suicide

मानसिक रूप से परेशान 4 बच्चों की मां ने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है।

लुधियानाः मानसिक रूप से परेशान 4 बच्चों की मां ने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना जमालपुर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान रिता पांडे पत्नी विष्णु शंकर निवासी शांति व्यवहार कालोनी भामियां कलां के रूप में हुई है।
PunjabKesari
मृतका के पति विष्णु शंकर ने पुलिस को बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उनके 2 लड़के और 2 लड़किया हैं। आज सुबह वह अपने काम पर चला गया और पत्नी रिता पांडे बच्चों को स्कूल छोड़कर करीब 9 बजे घर आ गई। स्कूल में जब छोटा लड़का सत्यम उसे घर छोड़ने के लिए आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और उसकी मां पंखे के सहारे लटकी थी।
PunjabKesari
इस पर उसने शोर मचाया और आसपास के पड़ोसी जमा हो गए, जिन्होंने मृतका के शव को नीचे उतारा तो रिता की कथित तौर पर मौत हो चुकी थी। थाना पुलिस ने मृतका के पति विष्णु शंकर के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!