B'day पर बेटे को इस हालत में देखे मां के उड़े होश

Edited By Vatika,Updated: 06 Jun, 2020 11:55 AM

commit suicide

प्रेम नगर नजदीक कुच्चा नं. 19 में रहने वाले 19 साल के युवक का जन्मदिन ही उसका अंतिम दिन बन गया। उसने शुक्रवार को घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

लुधियानाः प्रेम नगर नजदीक कुच्चा नं. 19 में रहने वाले 19 साल के युवक का जन्मदिन ही उसका अंतिम दिन बन गया। उसने शुक्रवार को घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर पहुंची डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

PunjabKesari

एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर सतपाल सिंह के अनुसार मृतक की पहचान जगमत उर्फ यश के रूप में हुई है। यश एक साल से एक मैडीकल स्टोर पर नौकरी कर रहा था। पुलिस को दिए बयान में मां देवी ने बताया कि यश का आज जन्मदिन था, जिसके चलते सुबह वह अपने दोनों बेटों के साथ मायके घर चली गई थी, जो चंद कदमों की दूरी पर ही है। दोपहर 2 बजे यश घर सोने के बहाने आ गया। शाम लगभग 5 बजे जब वह घर पहुंची तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से ससुाइट नोट बरामद नहीं हुआ है।

PunjabKesari

दादी की मौत पर राजस्थान गया है पिता
यश के पिता कालू राम का चप्पलों का काम है। विगत दिनों कालू राम की मां की मौत हो गई थी। इसके चलते वह राजस्थान गया है। अब पुलिस यश के पिता के वापस आने का इंतजार कर रही है, जिसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!