Punjab : पैतृक गांव पहुंचे CM Mann, लोगों से की बड़ी अपील

Edited By Kamini,Updated: 03 Oct, 2024 02:57 PM

cm mann reached sangrur regarding panchayat elections

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे। स्वस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का गांव सतौज का यह पहला दौरा है।

संगरूर : मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे। स्वस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का गांव सतौज का यह पहला दौरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए सतौज गांव की पंचायत के सर्वसम्मति से चुनाव को लेकर ग्रामीणों से बड़ी अपील भी की है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा है कि अगर गांव के लोग सर्वसम्मति से सरपंच चुनेंगे तो इससे ग्रामीणों को काफी फायदा हो सकता है। सर्वसम्मति से उस व्यक्ति को सरपंच बनाया जाए जो गांव के लोगों के लिए काम करेगा, गांव के विकास के बारे में सोचेगा। इस बीच सीएम मान आम लोगों की तरह बिस्तर पर बैठे और लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अच्छे पंच-सरपंच चुने जाने चाहिए।

PunjabKesari

इस दौरान सीएम मान ने गांव वासियों से भाईचारा बनाने की भी अपील की गई है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें 200 से ज्यादा ऐसे गांवों के नाम मिले हैं, जहां सर्वसम्मति से पंच-सरपंच चुने गए हैं। सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत को पंजाब सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिनसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीधा संवाद किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!