शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर CM मान ने किए ऐलान, लोगों के लिए शुरू करेंगे प्रोग्राम

Edited By Kalash,Updated: 31 Jul, 2022 03:29 PM

cm mann paid tribute to shaheed udham singh

शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर सी.एम. भगवंत मान सुनाम पहुंचे

सुनाम (वेब डेस्क/बांसल): शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर सी.एम. भगवंत मान सुनाम पहुंचे और शहीद उधम सिंह मेमोरियल पर उन्हे श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि शहीद उधम सिंह की यह भूमि उनकी जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि यह भूमि क्रांतिकारियों और लेखकों की भूमि है।

इस दौरान सी.एम. मान द्वारा आई.टी.आई. में खेल स्टेडियम का नींव पत्थर रखा गया। उन्होंने कहा कि शहर में सीवरेज का काम भी बड़े स्तर पर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चीमा में बस स्टैंड, तहसील कांप्लेक्स और लोंगोवाल में स्टेडियम बनाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 'आप' सरकार की ओर से ''आप' की सरकार आपके दरबार' के नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है ताकि लोगों को चंडीगढ़ में धक्के न खाने पड़े।

PunjabKesari

इस दौरान उन्होंने सांसद सिमरनजीत सिंह मान पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले शहीदों पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा की जब शहीदों पर सवाल उठाए जाते हैं तो उन्हें बहुत दुख होता है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन के शीश महल में अंग्रेजों के बुत लगे हुए हैं वह किसी भी शहीद का बुत नहीं है। इस दौरान उन्होंने आप सरकार द्वारा उठाए। आज मलेरकोटला में मारे गए आप पार्षद के बारे में बात करते हुए मान ने कहा कि सरकार इसकी गंभीरता से जांच करेगी। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक नरिंदर कौर भारज, वरिंदर गोयल, गुरमेल घरचोन समेत अन्य नेता मौजूद थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!