Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Oct, 2021 12:02 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पुत्र का विवाह आज मोहाली में है। आज सुबह से ही उनके घर में चहल-पहल देखी जा रही है। चन्नी के घर से बारात की तस्वीरें सामने आई हैं।
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े पुत्र नवजीत सिंह आज नई ज़िंदगी की शुरूआत करने जा रहे हैं। उनका विवाह डेराबस्सी के अमला गांव की निवासी सिमरनधीर कौर के साथ हो रहा है। आनंद कारज मोहाली के फेज-3 बी 1 स्थित गुरुद्वारा सच्चा धन साहिब में हो रहा है। विवाह का समागम बिल्कुल सादा रखा गया है।नवजीत ने पंजाब इंजीनियरिंग कालेज से सिविल इंजीनियरिंग की डिगरी प्राप्त की फिर पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ पास की है। सिमरनधीर कौर ने भी इंजीनियरिंग की है और अब एम.बी.ए. कर रही है।
विवाह के लिए गुरुद्वारा साहिब को आकर्शक फूलों के साथ सजाया गया है और पुलिस की तरफ से इलाके में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। परिवार के इलावा गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री के करीबी दोस्तों और पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों के शामिल होने की चर्चा है। खास बात तो यह है कि मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने दूल्हे पुत्र की फॉर्च्यूनर गाड़ी खुद चला कर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अरुणा चौधरी, कुलजीत सिंह नागरा और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी दूल्हे और दूल्हे को अशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं। इसके इलावा विधानसभा के स्पीकर राणा केपी, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और बहुत सी हस्तियां पहुंच सकती हैं।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here