CM चन्नी ने दिखाई अपनी दरियादिली, ऐसे बचाई गाय की जान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Nov, 2021 04:31 PM

cm channy showed his generosity saved the life of such a cow

चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वह चर्चा में है। उन्होंने आम लोगों की भलाई के लिए कई कार्य किए। ऐसे में सी.एम. चन्नी द्वारा किया गया एक महान काम देखने को मिला है। सी.एम. चन्नी ने रूपनगर के गड्ढे में गिरी एक गाय की...

चंडीगढ़: चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वह चर्चा में है। उन्होंने आम लोगों की भलाई के लिए कई कार्य किए। ऐसे में सी.एम. चन्नी द्वारा किया गया एक महान काम देखने को मिला है। सी.एम. चन्नी ने रूपनगर के गड्ढे में गिरी एक गाय की जान बचाई। उन्होंने यह कार्य अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर किया। उनके द्वारा किए गए इस कार्य की वीडियो सोशल मीडियो पर वारयल हो रही है जिसके बाद उनकी काफी प्रशंसा हो रही है। 

जानकारी के अनुसार चरणजीत सिंह चन्नी गत रात्रि चमकौर साहिब के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। रास्ते में उनको गड्डे में एक गाय गिरी हुई नजर आई। सी.एम चन्नी ने पूरे काफिले को रोक कर अपने सुरक्षा कर्मियों सहित गाय को निकालने की कोशिश की। इस दौरान वह गाय को निकालने के लिए कई सुझाव भी देते हुए नजर आए। इस बात का भी ध्यान रखा गया कि गाय घायल न हो। आधे घंटे के बाद गाय को बाहर निकाला गया। सी.एम. चन्नी ने गाय के पांव छूए और वहां से चले गए। 
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!