सी.एम. चन्नी पहुंचे हिमाचल, करेंगे प्रसिद्ध धाम के दर्शन
Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Dec, 2021 05:24 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में पहुंच गए हैं।
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में पहुंच गए हैं। सी.एम. चन्नी कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे हैं, जहां पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा चन्नी का स्वागत किया गया है। बताया जा रहा है कि कांगड़ा एयरपोर्ट उतरने के बाद सी.एम. चन्नी प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री बगलामुखी धाम में दर्शन करने के लिए जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले सी.एम. चन्नी अपने अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ उत्तराखंड में श्री केदारनाथ धाम में भी दर्शन करने के लिए गए थे। जहां पर उन्होंने राज्य के लोगों के लिए कामनाएं की थीं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here