Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2018 11:48 AM
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सिख प्रचारक संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले को कथित धमकी देने पर दमदमी टकसाल को कड़ी चेतावनी दी
अमृतसरः मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सिख प्रचारक संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले को कथित धमकी देने पर दमदमी टकसाल को कड़ी चेतावनी दी जिसके बाद दमदमी टकसाल ने कड़ा नोटिस लिया है। दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने मुख्यमंत्री के ब्यान को बहुत ही गैर जिम्मेदार और जानकारी से रिक्त बताया। दरअसल, दमदमी टकसाल के प्रवक्ता चरणजीत सिंह ने एक वीडियो में सिख प्रचारक ढडरियां वाले को धमकी दी है,जिसके बाद कैप्टन सिंह ने ट्वीट करके वीडियो की गंभीरता से जांच करवाने के निर्देश दिए साथ ही पंजाब पुलिस को रणजीत सिंह ढडरियां वालों की सुरक्षा बढ़ाई जाने के हुक्म दिए।