Edited By Des raj,Updated: 27 Jul, 2018 07:24 PM
गत सायं संधू टावर जी.टी. रोड छेहर्टा नजदीक एक बुजुर्ग महिला को अपने जाल में फंसाने उपरांत सोने की चेन व 10 हजार रुपए नकदी लेकर रफूचक्कर हुए लुटेरों की तलाश संबंधी कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। थाना छेहर्टा प्रभारी इंस्पैक्टर हरीश बहल ने बताया...
अमृतसर(अरुण): गत सायं संधू टावर जी.टी. रोड छेहर्टा नजदीक एक बुजुर्ग महिला को अपने जाल में फंसाने उपरांत सोने की चेन व 10 हजार रुपए नकदी लेकर रफूचक्कर हुए लुटेरों की तलाश संबंधी कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। थाना छेहर्टा प्रभारी इंस्पैक्टर हरीश बहल ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गहनता के साथ इस मामले की जांच की जा रही है और कुछ अहम सुराग जो इन नौसरबाजों की पहचान की और इशारा कर रहे हैं, पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगने वाले इस गिरोह को बेनकाब कर दिया जाएगा।
क्या था मामला?
गत दोपहर अमरजीत कौर नाम की महिला जो संधू टावर नजदीक घरेलू समान खरीदने जा रही थी, को मिले दो नौसरबाजों द्वारा अपने जाल में फंसाने उपरांत यह कह कर उससे 10 हजार रुपए की नकदी और सोने की चेन ले ली थी कि पहुंचे हुए संत जो रकम दोगनी करते हैं और लालच में आकर उक्त महिला द्वारा सोने की चेन और 10 हजार की नकदी इन नौसरबाजों को दी थी, जिसके बदले में उसे एक कपड़े की पोटली दी गई जो कि उसे अपने घर जा कर खोलने के लिए कहा गया। महिला द्वारा कुछ देर बाद में खोली गई तो पोटली से पत्थर निकले थे।