बेटे को बचाने के लिए बहबलकलां कांड का दोष खुद पर ले रहे बादल: जाखड़

Edited By Vaneet,Updated: 01 Sep, 2018 10:58 PM

cloud to blame for the son sunil jakhar

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शनिवार को कहा कि अपने पुत्र का राजनीतिक भविष्य बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बहबल कलां फायरिंग का दोष अपने ऊपर ले रहे हैं जबकि गृहमंत्री के तौर पर सुख...

जालंधर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शनिवार को कहा कि अपने पुत्र का राजनीतिक भविष्य बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बहबल कलां फायरिंग का दोष अपने ऊपर ले रहे हैं जबकि गृहमंत्री के तौर पर सुखबीर सिंह बादल की भूमिका पहले ही संदेह के घेरे में है। इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा करवाए एक समागम दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जाखड़ ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि बहबल कलां में गोली चलाने का आदेश किस ने दिए था, जिसमें बेकसूर लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि जब तक वह स्पष्ट जवाब नहीं देते इसका आरोप सुखबीर सिंह बादल पर ही रहेगा। 

जाखड़ ने कहा कि या तो सुखबीर सिंह बादल इस कद्र गैरप्रभावी गृह मंत्री थे कि उसके पुलिस महानिदेशक ने बिना उनकी परवाह किए गोली चलाने के आदेश दिए या फिर अकाली दल के प्रधान ने खुद गोली चलाने के आदेश दिए, जिस बारे केवल सुखबीर सिंह बादल ही सच बता सकते हैं।  अकाली दल द्वारा पुतले जलाने के कार्यक्रम पर तीखी टिप्पणी करते हुए जाखड़ ने कहा कि सुखबीर सिंह और उसके साथियों को उन लोगों की अर्थी जलानी चाहिए जिन्होंने राज्य को धोखा दिया या जिन्होने पंथ की पीठ में छुरा घोंपा। उन्होंने कहा कि अकाली दल विधानसभा से इसीलिए भाग खड़ा हुआ क्योंकि उनमें सच का सामना करने की हिम्मत नहीं थी। इसी कारण अब अकाली दल के अपने नेता पुतले जलाने के कार्यक्रम से भी दूर हो रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!