अपहरण के बाद 10वीं क्लास की छात्रा से किया दुष्कर्म, होशियारपुर से आरोपी गिरफ्तार

Edited By Yaspal,Updated: 01 Feb, 2021 10:40 PM

class 10 student raped after kidnapping accused arrested in hoshiarpur

जिला देहात पुलिस के थाना आदमपुर के अधीन पड़ते एक गांव की रहने वाली 10वीं क्लास की छात्रा को अगवा कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने वाले युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जंडू सिंघा पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई सुखदेव सिंह ने...

जालंधर (महेश): जिला देहात पुलिस के थाना आदमपुर के अधीन पड़ते एक गांव की रहने वाली 10वीं क्लास की छात्रा को अगवा कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने वाले युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जंडू सिंघा पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी प्रभजोत सिंह उर्फ अभि पुत्र रामगोपाल निवासी गांव धोगड़ी जिला जालंधर को  होशियारपुर के बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रभजोत के खिलाफ पहले पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता के बयानों पर धारा 363  ल 366- ए के तहत थाना आदमपुर में केस दर्ज किया था।

अब आरोपी के चुंगल से बरामद की गई युवती का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाने पर उससे दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज हुए मामले में दुष्कर्म की धारा 376 और पोस्को एक्ट भी जोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। उससे और पूछताछ की जा रही है। उसे जंडू सिंघा  चौकी की हिरासत में रखा गया है। एएसआई सुखदेव सिंह ने आरोपी की आयु 21 साल और पीड़ित युवती की आयु 15 साल बताई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!