Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 11:55 AM
गांव कर्मगढ़ में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पंचायती जमीन को लेकर गांव के ही 2 गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट मौजूदा सरपंच का था जबकि दूसरा गुट पूर्व सरपंच का था, दोनों के बीच आपस में ईंट, पत्थर व रोड़े चले जिसमेंदोनों गुटों के एक दर्जन के करीब...
बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): गांव कर्मगढ़ में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पंचायती जमीन को लेकर गांव के ही 2 गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट मौजूदा सरपंच का था जबकि दूसरा गुट पूर्व सरपंच का था, दोनों के बीच आपस में ईंट, पत्थर व रोड़े चले जिसमेंदोनों गुटों के एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया। कुछ घरों को आग भी लगा दी गई। दोनों ही गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाया। गांव वासियों ने पंचायती जमीन की जगह को खाली करवाने के लिए एस.डी.एम. दफ्तर में धरना भी लगाया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।
क्या है मामला : गांव कर्मगढ़ में रविदासिया वेहड़े में लगभग 3 बीघे जमीन पंचायत की पड़ी थी, इस जमीन पर कुछ लोगों ने अपने मकान आदि बना लिए थे। मौजूदा सरपंच सुखविंद्र कौर के पति जगदेव सिंह व गांव के कई नौजवान उस जगह की साफ-सफाई करने के लिए आज सुबह उस जमीन पर गए, इस बात को लेकर पूर्व सरपंच मेजर सिंह के गुट के लोगों ने ऐतराज जताया। इस बात को लेकर दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए। कुछ मकानों को आग लगा दी। फायर ब्रिगेड बरनाला से आग को बुझाने के लिए गाड़ी भेजी गई। आग बुझाने का भी कुछ लोगों ने विरोध किया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।