Edited By Vatika,Updated: 09 Jan, 2021 11:11 AM
बटाला नगर निगम चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री और ऑब्जर्वर बटाला ओ.पी. सोनी जब कांग्रेस भवन में वर्करों के साथ बैठक करने लगे तो
बटाला(साहिल,बेरी): बटाला नगर निगम चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री और ऑब्जर्वर बटाला ओ.पी. सोनी जब कांग्रेस भवन में वर्करों के साथ बैठक करने लगे तो कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा व पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी के गुटों में तकरार हो गई। मंच पर ओ.पी. सोनी की हाजिरी में जिस तरह कांग्रेसियों ने आपस में भिड़ते हुए पार्टी अनुशासन की उल्लंघना की, उससे बटाला कांग्रेस में फूट जगजाहिर हो गई।
सोनी समक्ष जब अश्विनी सेखड़ी अपना पक्ष रख रहे थे तो बाजवा गुट ने उनके खिलाफ आरोप लगाने शुरू कर दिए। दरअसल अश्विनी सेखड़ी ने कांग्रेसियों के कुछ नेताओं पर यह आरोप लगाया था कि वे पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं। बस इसी बात को लेकर मनजीत सिंह हंसपाल ने सेखड़ी पर यह आरोप लगाया कि वह भाजपा के कुछ लोगों के साथ मिलकर चुनाव लडऩे की कोशिश कर रहे हैं। हंसपाल के इस आरोप के बाद बाजवा पक्ष से सुख तेजा भी खड़े हो गए। इस पर सोनी की हाजिरी में ही दोनों में गाली-गलौच हो गई।
यह देखकर सोनी का गुस्सा भी आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने चेतावनी दी कि बैठक में खलल डालने वालों को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। डी.एस.पी. सिटी परविन्द्र कौर ने माहौल को शांत किया। सोनी ने वर्करोंं को कहा कि यह समय आपस में लडऩे का नहीं बल्किएकजुट होकर चुनाव जीतने का है।