पंजाब स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 सिविल सर्जनों सहित 13 अधिकारियों के तबादले
Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2019 02:41 PM
पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।
चंडीगढ़(रत्ता): पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 8 सिविल सर्जनों सहित स्वास्थ्य विभाग के 13 उच्च अधिकारियों के तबादले किए हैं। हेल्थ मिनिस्टर की मंजूरी के बाद अडिशनल मुख्य सचिव(हेल्थ) सतीश चंद्र ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।
तबादले किए गए सिविल सर्जनों और मेडिकल सुपरिटेंडेंट में डा. मनजीत सिंह, डॉ.एन.के अग्रवाल, डॉ. जसमीत कौर बावा, डॉ. राजेश कुमार, आदि शामिल हैं।