Edited By Vatika,Updated: 25 Apr, 2019 09:44 AM
फिरोजपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज कांग्रेस पार्टी को उस समय झटका लगा जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा सर्कल अध्यक्ष एडवोकेट देसराज कंबोज जंडवालीया लखोवाली ढाब में अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए।
फाजिल्का: फिरोजपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज कांग्रेस पार्टी को उस समय झटका लगा जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा सर्कल अध्यक्ष एडवोकेट देसराज कंबोज जंडवालीया लखोवाली ढाब में अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस को छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए।
पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने देसराज को सिरोपा भेंट करके पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अकाली नेता जगमीत सिंह बराड़ तथा पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी भी उपस्थित थे। इसके बाद राय सिख भाईचारे के समर्थकों ने लखोके में सुखबीर का स्वागत किया। सुखबीर ने मांग की कि राज्य सरकार गेंहू की खरीद में जानबूझकर देरी करके किसानों को परेशान करना बंद करे। गेहूं की खरीद, उठाई तथा अदायगी के कार्यों में तेजी लाने की मांग की।
सुखबीर ने ऐलान किया कि उन्होंने पंजाब के ग्रामीण तथा शहरी इलाकों के विकास के लिए अभी से नक्शा तैयार कर रखा है। मेरा सपना पंजाब के हर गांव को मिनी चंडीगढ़ जैसा बनाने का है। उन्होंने कहा कि वह राज्य के विकास के लिए क्रांतिकारी प्रोग्राम शुरू करेंगे।