सरकार व प्रशासन की प्राथमिकताओं को लेकर बोले मुख्य सचिव जंजुआ

Edited By Urmila,Updated: 20 Jul, 2022 11:56 AM

chief secretary janjua spoke about the government and administration

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने आई.ए.एस. विजय कुमार जंजुआ को अनिरुद्ध तिवारी के स्थान पर मुख्य सचिव नियुक्त किया।

जालंधर (धवन): पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने आई.ए.एस. विजय कुमार जंजुआ को अनिरुद्ध तिवारी के स्थान पर पिछले दिनों राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया।

1989 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी विजय जंजुआ मुख्य सचिव बनने से पहले विशेष मुख्य सचिव (जेल) के रूप में काम कर रहे थे। इससे पहले भी वह कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं। जंजुआ को पंजाब के ग्रामीण विकास, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग आदि में काम करने का अनुभव हासिल है। वह भारत सरकार में भी उद्योग विभाग में डायरैक्टर के पद पर काम कर चुके हैं।

मुख्य सचिव जंजुआ से आज विशेष बातचीत की गई, जिसमें उन्होंने सरकार व प्रशासन की प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रस्तुत हैं उनसे पूछे गए प्रमुख प्रश्नों के जवाब- 

प्र. पंजाब का मुख्य सचिव बनने के बाद आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं?
उ. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना एजैंडा राज्य के लोगों के सामने पहले ही रख दिया है तथा उसी पर समूचे प्रशासन को अमल करना है। सबसे बड़ी प्राथमिकता इस समय 36,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की है। इसके साथ ही सरकार 26,000 नई भर्तियां भी करने जा रही है। सरकार ने भर्तियों को लेकर जो वायदा किया है उसे हर हाल में जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई भर्तियां करने की प्रक्रिया भी कुछ विभागों में शुरू हो चुकी है तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के मामले में भी सरकार द्वारा तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं।

प्र. भर्तियों के अलावा सरकार की अन्य प्राथमिकताएं क्या होंगी?
उ.
विकास कार्यों को तेजी से चलाना सरकार के एजैंडे में शामिल है। सरकार द्वारा चल रहे विकास प्रोजैक्टों को पहल के आधार पर पूरा करवाया जाएगा और मुख्यमंत्री इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुराने विकास प्रोजैक्टों को समयबद्ध पूरा कर लिया जाएगा और नए विकास प्रोजैक्टों को भी साथ-साथ शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

प्र. क्या आप जिलों के दौरे करके अधिकारियों को सरकार की गाइडलाइंस से अवगत करवाएंगे?
उ.
चंडीगढ़ में अभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें चल रही हैं तथा उसके बाद वे जिलों के दौरे भी करेंगे जिनमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके सामने भ्रष्टाचार को खत्म करने, विकास कार्यों में तेजी लाने जैसे सरकारी निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

प्र. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि वह भ्रष्टाचार को बिल्कुल सहन नहीं करेंगे।
उ.
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों से समूचे प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह एक रुपए की भी रिश्वत को सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों के सभी प्रमुखों को मुख्यमंत्री के आदेशों की जानकारी दे दी गई है और उन्हें उम्मीद है कि पंजाब भ्रष्टाचार को खत्म करके देश में अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि वास्तव में भ्रष्टाचार समाज में एक कैंसर है जिसे खत्म किया जाना अनिवार्य है। वह समूचे प्रशासनिक अधिकारियों से यही उम्मीद करते हैं कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में अपना सहयोग देंगे।

प्र. चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आपकी बैठकें चल रही हैं। इनका एजैंडा क्या होगा?
उ.
चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और मुख्यमंत्री के साथ ही वह विभिन्न विभागों की बैठकों में सम्मिलित हो रहे हैं। बैठकों का एजैंडा विकास कार्यों की रफ्तार में तेजी लाना है।

प्र. विधानसभा चुनाव में बदलाव एक अहम मुद्दा था। क्या लोगों को बदलाव महसूस हो रहा है?
उ.
यह सही है कि बदलाव राज्य के प्रशासन में साफ दिखाई दे रहा है और हमारी यही कोशिश होगी कि जनता को बदलाव जमीनी स्तर पर महसूस हो। जनता को घर बैठे अधिक से अधिक ऑनलाइन सहूलियतें सरकार द्वारा दी जाएंगी ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

विजय जंजुआ राज्य के 41वें मुख्य सचिव

विजय कुमार जंजुआ पंजाब के 41वें मुख्य सचिव हैं। जंजुआ के पास मुख्य सचिव के साथ-साथ पर्सोनल तथा विजीलैंस विभाग भी रहेंगे। जंजुआ ने जब फतेहगढ़ साहिब जिला के डिप्टी कमिश्नर के रूप में काम किया था तो उन्होंने एन.आई.सी. की मदद से प्रिज्म सॉफ्टवेयर विकसित करवाया था, जिसके बाद पंजाब में पहली बार सम्पत्तियों की रजिस्ट्रेशन कम्प्यूटरीकृत होनी शुरू हुई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!