Edited By swetha,Updated: 26 Aug, 2019 08:17 AM

पंजाब के विभिन्न जिलों में बाढ़ कारण पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव कर्ण अवतार सिंह के नेतृत्व में आज आपदा प्रबंधन के सचिवों के ग्रुप की मीटिंग होगी।
चंडीगढ़ (अश्वनी): पंजाब के विभिन्न जिलों में बाढ़ कारण पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव कर्ण अवतार सिंह के नेतृत्व में आज आपदा प्रबंधन के सचिवों के ग्रुप की मीटिंग होगी।
इसमें विशेष मुख्य सचिव राजस्व, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास, अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता, प्रमुख सचिव जल स्रोत, प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रमुख सचिव डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान, सचिव पी.डब्ल्यू.डी., सचिव जल सप्लाई और सैनीटेशन और डायरैक्टर जनरल पुलिस पंजाब शामिल होंगे।
जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर, फाजिल्का, मोगा, शहीद भगत सिंह नगर और रोपड़ के डिप्टी कमिश्नर भी वीडियो कांफ्रैंस से मीटिंग में शामिल होंगे। मीटिंग दौरान मुख्य सचिव राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे राहत कार्यों का जायजा लेंगे।