Edited By Vaneet,Updated: 12 Jul, 2018 07:37 PM
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नवजोत सिद्धू के फैसले को पलटते हुए जालंधर में अवैध बिल्डिगें और कलोनियां बनाने वालों को बड़ी राहत देते हुए विजीलैंस जांच पर रोक लगा दी है और बाकी इमारतों को काम्पाउंड करने के आदेश दिए हैं। यह राहत आज मुख्यमंत्री...
जालंधर(खुराना): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने नवजोत सिद्धू के फैसले को पलटते हुए जालंधर में अवैध बिल्डिगें और कलोनियां बनाने वालों को बड़ी राहत देते हुए विजीलैंस जांच पर रोक लगा दी है और बाकी इमारतों को काम्पाउंड करने के आदेश दिए हैं। यह राहत आज मुख्यमंत्री की तरफ से चंडीगढ़ में जालंधर के सांसद, मेयर और विधायकों के साथ बैठक दौरान दी।
इसके साथ ही नगर निगम को भी अवैध कलोनियों की तोड़फोड़ करने से रोका गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जो बिल्डिगें बिल्कुल अवैध हैं, उन पर कार्यवाही अवश्य होगी। बैठक दौरान आसान वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी और आसान एन.ओ.सी. पॉलिसी लाने का भी आश्वासन दिया गया।