मुख्य सूचना आयुक्त की दौड़ में शामिल हैं कलसी व पूर्व DGP अरोड़ा सहित 22 दावेदार

Edited By Vaneet,Updated: 01 Apr, 2019 10:53 PM

chief information commissioner race includes kalsi and former dgp arora

पंजाब राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद को लेकर 22 दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें कुछ सेवानिवृत्त ...

चंडीगढ़: पंजाब राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद को लेकर 22 दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें कुछ सेवानिवृत्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। 17 सितम्बर 2014 को मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार एस.एस. चन्नी ने संभाला था जिनका कार्यकाल 4 मई को समाप्त होने जा रहा है। 

सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर व्यक्ति की नियुक्ति 5 वर्षों के लिए होती है। इस पद पर 65 वर्ष से अधिक आयु वाला व्यक्ति आसीन नहीं रह सकता है। मुख्य सूचना आयुक्त को वेतन, भत्ते व सेवा की अन्य शर्तें केन्द्रीय सूचना आयुक्त के समान होती हैं। मुख्य सूचना आयुक्त को सभी सुविधाएं सुप्रीम कोर्ट के जज जैसी मिलती हैं। केन्द्र सरकार ने पिछले साल जनवरी महीने में सुप्रीम कोर्ट के जज का वेतन 90,000 से बढ़ाकर 2,50,000 रुपए महीना कर दिया था। 

पंजाब के गृह सचिव एन.एस. कलसी जोकि 1984 बैच के अधिकारी हैं, 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। पंजाब पुलिस के पूर्व मुखी सुरेश अरोड़ा जिन्होंने अपना पदभार 7 फरवरी को छोड़ दिया था, भी इस दौड़ में बताए जाते हैं। इसी तरह से 1986 बैच के सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी जी. वज्रङ्क्षलगम भी इस पद की दौड़ में शामिल बताए जाते हैं। मुख्यमंत्री की सहमति से ही नया मुख्य सूचना आयुक्त चुना जाएगा। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ के एन.सी.सी. डायरैक्टोरेट के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल आर.एस. मान, यू.टी. कैडर के 1981 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी मोहनजीत सिंह ने भी इस पद के लिए आवेदन दायर किया है। 

वह इस समय दिल्ली सरकार में हैं। वह पंजाब से संबंध रखते हैं। दिल्ली सरकार में वह इस समय कमिश्रर आफ इंडस्ट्रीज डिपार्टमैंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल के सेवानिवृत्त डी.जी.पी. रैंक के अधिकारी रविन्द्रजीत सिंह नलवा जोकि चंडीगढ़ में रहते हैं, ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है। पंजाब के अतिरिक्त जिला प्रशासन जज कृष्ण कुमार बांसल जिन्होंने अग्रिम सेवानिवृत्ति ले ली थी, ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है। इसी तरह से एक पत्रकार भी इस पद में रुचि रखते हैं। लैफ्टिनैंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए 3 सैन्य अधिकारियों लैफ्टिनैंट जनरल जगबीर सिंह चीमा, लैफ्टि. जनरल अजय कुमार शर्मा तथा लैफ्टि. जनरल इकबाल सिंह के अतिरिक्त कई लोगों ने इस पद के लिए आवेदन किया हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!