Edited By Pardeep,Updated: 18 Feb, 2019 02:19 AM
रविवार देर शाम लुधियाना के पंजाबी भवन में एक शो करने पहुंची सपना चौधरी के साथ ठगी वज़न का मामला सामने आया है। इससे सम्बन्धित सपना चौधरी के भाई विकास दत्त ने पुलिस को शिकायत दी है। विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लुधियाना के पंजाब भवन में आज...
लुधियाना(नरेंद्र): रविवार देर शाम लुधियाना के पंजाबी भवन में एक शो करने पहुंची सपना चौधरी के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। इससे सम्बन्धित सपना चौधरी के भाई विकास दत्त ने पुलिस को शिकायत दी है। विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लुधियाना के पंजाब भवन में आज सपना का शो था। शो के आर्गेनाइजरों के साथ इस शो के लिए 8 लाख रुपए में बात हुई थी।
आर्गेनाइजरों द्वारा 6 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे जबकि बाकी की पेमेंट आज दी जानी थी। उन्होंने बताया कि सपना ने आज का शो किया परंतु शो समाप्त होते ही जब उनकी तरफ से आर्गेनाइजरों के साथ संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके साथ संपर्क नहीं हो सका। विकास ने पुलिस को दिए ब्यानों में आरोप लगाया कि आर्गेनाइजरों जोकि उत्तर प्रदेश के थे, शो के बाद फरार हो गए हैं। फिलहाल लुधियाना डीविजन 5 की पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस शो के आर्गेनाइजरों की तलाश कर रही है जिससे मामले की तह तक पहुंचा जा सके। गौरतलब है कि सपना चौधरी ने रविवार से अगले 7 दिनों तक के प्रोग्रामों की पेमेंट सैनिक फंड में भेजने की बात कही थी।