पादरी के घर से करोड़ों रुपए के गबन का मामलाः 4 पुलिस कर्मियों सहित 13 के खिलाफ आरोप तय

Edited By swetha,Updated: 17 Jan, 2020 08:49 AM

charges framed against 13 including 4 police personnel

जालंधर में पादरी के घर से करोड़ों रुपए के गबन के मामले में जिला अदालत में 4 पुलिस कर्मियों समेत 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ डकैती व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

मोहाली(राणा): जालंधर में पादरी के घर से करोड़ों रुपए के गबन के मामले में जिला अदालत में 4 पुलिस कर्मियों समेत 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ डकैती व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपियों पर धारा 392, 34, 379-बी, 411, 412, 201, 120-बी, 119, 109 और भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) के 212 और धारा 13 (1)- भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की ए और 13(2) के तहत केस चलेगा। 

आरोपियों में पंजाब पुलिस के असिस्टैंट सब-इंस्पैक्टर जोगिंद्र सिंह, राजप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह, पूर्व हैड कांस्टेबल अमरीक सिंह व अन्य आरोपियों निर्मल सिंह, सुरिंद्र पाल, मोहम्मद शकील, संजीव कुमार, गुरप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह कंबोज शामिल हैं। क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों से 4.57 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। 

इस मौके पर अधिकारियों ने बताया था कि आरोपी पैसे के गबन के बाद यू.पी., नेपाल, गाजियाबाद में रुके थे। इस दौरान उन्होंने 10 लाख रुपए खर्च किए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है, जल्दी ही कई और राज खुलेंगे। जिक्रयोग्य है कि जैसे ही चुनाव आचार संहिता लगी थी, इसी बीच खन्ना पुलिस ने नाके पर करोड़ों रुपए पकडऩे का दावा किया था। इसी बीच यह मामला उस समय तूल पकड़ गया जब पादरी ने आरोप लगाया कि रुपए उनके घर से पकड़े गए हैं। साथ ही पकड़ी गई राशि में से करीब 6 करोड़ रुपए गायब हैं। मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया था। इसके बाद जांच के लिए एस.आई.टी. गठित की गई थी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!