Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Oct, 2021 05:05 PM
पंजाब के CM आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने आज दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। इसी बीच अब यह खबर आ रही है की चन्नी के इस दौरे में बदलाव हो सकते हैं।
चंडीगढ़: पंजाब के CM आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने आज दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। इसी बीच अब यह खबर आ रही है की चन्नी के इस दौरे में बदलाव हो सकते हैं। चन्नी कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी के साथ मुलाकात कर सकते है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा भी आज मंजूर किया जा सकता है। चरणजीत सिंह चन्नी चार्टर जेट में रवनीत सिंह बिट्टू और कुलजीत सिंह नागरा सहित दिल्ली के लिए रवाना हुए है। इस दौरान रवनीत सिंह बिट्टू को PCC चीफ की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर घटना के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने दिल्ली जाने वाले है। शाम 6 बजे के करीब उनकी मुलाकात तय हुई है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here