चन्नी की कैबिनेट को मंत्रालय अलाट, पढ़ें किसे मिला वित्त और किसे निकाय

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Sep, 2021 01:51 PM

channi s cabinet got the ministry read who got finance and who got the body

पंजाब सरकार में विधानसभा चुनावों से पहले कैबिनेट का विस्तार किया गया। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सभी मंत्रियों को शपथ......

चंडीगढ़: पंजाब सरकार में विधानसभा चुनावों से पहले कैबिनेट का विस्तार किया गया। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सभी मंत्रियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। आज इन सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे गए। पंजाब कैबिनेट में कई नए चेहरों की भी एंट्री हुई थी जिन्हें विभागों से नवाजा गया। सभी मंत्रियों को जिन मंत्रालयों से नवाजा गया वो इस प्रकार हैं-

- चरणजीत सिंह चन्नीः मुख्यमंत्री, पंजाब
विभाग- परसूनल, विजिलेंस, सामान्य प्रशासन, कानून मंत्रालय, पब्लिक रिलेशन, माइनिंग, सिविल एविएशन, आबकारी, हॉस्पिटैलिटी, बिजली मंत्रालय, टूरिज्म इन कल्चर अफेयर्स

- सुखजिंदर रंधावा: उपमुख्यमंत्री पंजाब
विभाग- गृह मंत्रालय, सहकारिता व जेल

- ओ पी सोनी: उपमुख्यमंत्री पंजाब
विभाग- सेहत व परिवार भलाई, रक्षा सेवाएं, फ़्रीडम फ़ाइटर्ज़

- ब्रह्म मोहिंद्रा: कैबिनेट मंत्री
विभाग- स्थानीय निकाय, संसदीय मामले, चुनाव, शिकायतों का निवारण

- मनप्रीत सिंह बादल: कैबिनेट मंत्री
विभाग- वित्त मंत्रालय, टैक्सेशन, शासन सुधार, प्लानिंग, प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन

- तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा: कैबिनेट मंत्री
विभाग- ग्रामीण विकास व पंचायत, पशु पालन, मत्स्य पालन और डेयरी डेवलपमेंट

- अरुणा चौधरी: कैबिनेट मंत्री
विभाग- राजस्व, पुनर्वास व आपदा प्रबंधन

- सुखविंदर सिंह सरकारिया: कैबिनेट मंत्री
विभाग- जल संसाधन, आवास और शहरी विकास

- राणा गुरजीत सिंह: कैबिनेट मंत्री
विभाग- तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और प्रशिक्षण, बागवानी, मिट्टी और जल संरक्षण

- रजिया सुल्ताना: कैबिनेट मंत्री
विभाग- जल आपूर्ति और स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, छपाई और लेखन सामग्री

- विजय इन्दर सिंह सिंगला: कैबिनेट मंत्री
विभाग- लोक निर्माण, प्रशासनिक सुधार

- भारत भूषण आशु: कैबिनेट मंत्री
विभाग- फूड व सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले

- रणदीप नाभा: कैबिनेट मंत्री
विभाग- कृषि व किसान विकास, खाद्य प्रसंस्करण

- राज कुमार वेरका: कैबिनेट मंत्री
विभाग- सोशल जस्टिस, ऊर्जा स्रोतों, मैडीकल शिक्षा

-संगत सिंह गिलजियां: कैबिनेट मंत्री
विभाग- वन, वाइल्ड लाइफ व लेबर

-परगट सिंह: कैबिनेट मंत्री
विभाग- स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल व एनआरआई मामले

-अमरिंदर सिंह राजा वडिंग: कैबिनेट मंत्री
विभाग- ट्रांस्पोर्ट

-गुरकीरत सिंह कोटली: कैबिनेट मंत्री
विभाग- इंडस्ट्री व वाणिज्य, सूचना व तकनीक, साइंस व तकनीक

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!