चन्नी ने खोला कैप्टन के खिलाफ मोर्चा

Edited By swetha,Updated: 28 Jul, 2018 02:59 PM

channi against captain amrinder singh

तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि कैप्टन दलितों के साथ पावर शेयर नहीं करते हैं। चन्नी शुक्रवार को जालंधर में एक समारोह में हिस्सा लेने आए थे।

जालंधरः तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि कैप्टन दलितों के साथ पावर शेयर नहीं करते हैं। चन्नी शुक्रवार को जालंधर में एक समारोह में हिस्सा लेने आए थे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन का तो स्टैंड क्लीयर है। पंजाब की 33 प्रतिशत दलित आबादी के हिसाब से ही उनको स्थान मिलना चाहिए। चाहे वह डी.सी. की तैनाती हो या पुलिस कमिश्नर की परन्तु पंजाब में ऐसा नहीं हो रहा है। 

चन्नी ने कहा कि उन्होंने सारी बात कांग्रेस के प्रधान राहुल गांधी के सामने रख दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह इस व्यवस्था को ठीक कर देंगे और उनको राहुल गांधी पर पूरा यकीन है। चन्नी ने कहा दलित आबादी को दरकिनार नहीं किया जा सकता। अब तो आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब में अपना नेता दलित भाईचारे में से दिया है। हमें भी उस तरफ चलना होगा। पंजाब में प्रशासन और पुलिस फेरबदल में भी दलितों को उचित स्थान नहीं दिया गया है। वह किसी जाति के खिलाउ नहीं हैं। उन की बात सिर्फ दलितों के हक बारे में है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!