उपचुनाव से पहले AAP को झटका, चेयरमैन प्रो. दर्शन सिंह ने दिया इस्तीफा

Edited By Vaneet,Updated: 02 Oct, 2019 09:59 PM

chairman prof darshan singh resigns

आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब जलालाबाद के अंदर पार्टी की कंपेन कमेटी के....

जलालाबाद(सेतिया,निखंज): आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब जलालाबाद के अंदर पार्टी की कंपेन कमेटी के चेयरमैन प्रो. दर्शन सिंह ने अपनपद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस मकसद को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ लोग जुड़ रहे थे। उस पार्टी के नेताओं की विचारधारा भटक गई है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बाहरी लीडरशिप तथा राज्य स्तर पर कुछ नेताओं ने 2017 में गलत लोगों की प्रमोशन दी तथा पार्टी के लिए कार्य करने वालों को बिना कारण बताए नजरअंदाज कर दिया गया तथा पार्टी पंजाब की सीटों  पर हार गई। उन्होंने बताया कि 2014 में उनकी पार्टी मेें कार्य करना शुरु किया था तथा अब तक कई दिग्गज नेता पार्टी छोडऩे के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उन समर्थकों से मीटिंग को भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!