सोशल मीडिया पर CBSE की फर्जी डेटशीट वायरल, जारी किया अलर्ट

Edited By Vatika,Updated: 02 Jan, 2021 11:51 AM

cbse fake datesheet viral on social media

सैंट्रल बोर्ड आफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा 2021 की तारीखों के ऐलान के बाद अब विद्यार्थियों को डेटशीट का इंतजार है लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर सी. बी.एस. ई. परीक्षा -2021 की एक फर्जी डेटशीट वायरल हो...

लुधियाना (विक्की): सैंट्रल बोर्ड आफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा 2021 की तारीखों के ऐलान के बाद अब विद्यार्थियों को डेटशीट का इंतजार है लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर सी. बी.एस. ई. परीक्षा -2021 की एक फर्जी डेटशीट वायरल हो रही है। इस संबंधित केंद्र सरकार के प्रैस सूचना दफ़्तर ने इस डेटशीट को फर्जी बताया है।

फैक्ट चैक ने ट्वीट कर कहा, "सी.बी.एस.ई. 10वीं 12वीं परीक्षा 2020-2021 की एक डेटशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो फेक है। हालांकि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक घोषणा कर चुके हैं कि परीक्षाएं 4 मई से 10 जून 2021 तक होंगी।" सी.बी.एस.ई. ने कहा है कि समय-समय पर आधिकारिक वैबसाइट CBSE.NIC.IN पर परीक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती रहेगी। सोशल मीडिया समेत किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी कतो तब तक सही नहीं माना जाना चाहिए जब तक कि वह जानकारी बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध न हो। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!