CBI विवाद राजग सरकार की बढ़ाएगा मुश्किलें!

Edited By Vaneet,Updated: 25 Oct, 2018 07:44 PM

cbi controversy will increase the nda government

सी.बी.आई. अधिकारियों का भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने तथा उनके बीच अंदरुनी जंग सामने आने के बाद केंद्र सरकार द्वारा व्या...

जालन्धर(धवन): सी.बी.आई. अधिकारियों का भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने तथा उनके बीच अंदरुनी जंग सामने आने के बाद केंद्र सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर किए गए तबादलों से विवाद गहरा गया है।   ज्योतिषी संजय चौधरी ने बताया कि भाजपा को अप्रैल 2018 से चंद्रमा की महादशा शुरू हुई है। चंद्रमा भाजपा की कुंडली में नीच राशि में बैठा हुआ है। 

उन्होंने कहा कि चंद्रमा का समय शुरू होते ही भाजपा किसी न किसी विवाद के घेरे में आती जा रही है। अब भाजपा की कुंडली में बृहस्पति छठे घर में संचार कर रहा है। इसके बाद से ही पैट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को आग लग गई। जैमिनी ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति का छठे घर से संचार होना विवादों को जन्म देता है।

भाजपा की कुंडली में महादशा स्वामी चंद्रमा पर शुक्र की 12वें घर से दृष्टि पड़ रही है जिस कारण ही पहले केंद्र सरकार के सामने एम.जे. अकबर के इस्तीफे को लेकर मुश्किलें पैदा हुई और अब सी.बी.आई. की अंदरुनी जंग ने सरकार की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने सुशासन का जो नारा दिया था वह भी अब जनता में चंद्रमा महादशा में धूमिल होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि पक्ष कुंडली का अगर अध्ययन किया जाए तो मंगल तथा केतू की युती 8वें घर में बन रही है।

उन्होंने कहा कि मंगल तथा केतू की युती से भी अब सी.बी.आई. के बीच चल रही अंदरुनी जंग और तेज हो जाएगी। सूर्य जोकि उच्च शासक दल को दर्शाता है वह भी नीच राशि में चल रहा है। दूसरी तरफ शुक्र भी वक्री अवस्था में चल रहे हैं। इसलिए आने वाले दिनों में न्यायिक जंग में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव आने से केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि सी.बी.आई. तथा भारत सरकार के बीच भी तनातनी वाला माहौल बना रहेगा। माननीय उच्च न्यायालय के फैसले राजग सरकार की मुश्किलों को और बढ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में राजग सरकार कई मसलों में घिरती हुई दिखाई देगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!