महिला ने सस्पैंड पुलिसकर्मी के साथ मिलकर की पशु व्यापारी की हत्या!

Edited By Vatika,Updated: 06 Oct, 2018 08:57 AM

cattle trader murder

पतारा के गांव जौहलां में 70 साल के बुजुर्ग पशु व्यापारी राम चंद्र छाबड़ा की एक महिला ने देहात पुलिस के सस्पैंड हैड कांस्टेबल की मदद से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मामले की छानबीन शुरू की।

जालंधर(महेश): पतारा के गांव जौहलां में 70 साल के बुजुर्ग पशु व्यापारी राम चंद्र छाबड़ा की एक महिला ने देहात पुलिस के सस्पैंड हैड कांस्टेबल की मदद से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार देर रात मामले की छानबीन शुरू की। 

जानकारी के मुताबिक शीतल नगर में डी.ए.वी. कालेज के पास रहने वाले 70 वर्षीय रामचंद्र छाबड़ा पुत्र टाला राम पशु की डेयरी चलाते थे। उन्होंने कुछ समय पहले पतारा के जौहलां गांव में रहने वाली एक महिला को & पशु बेचे थे। पशु उन्होंने महिला को सौंप दिए थे परंतु उसके रुपए उन्होंने लेने थे। काफी दिन बाद भी जब रुपए नहीं मिले तो वह शुक्रवार को महिला के घर पहुंचे जिसने रुपए देने में आनाकानी शुरू कर दी। बाद में महिला ने उन्हें अंदर बुलाया तथा अपने पड़ोस में रहने वाले पुलिस मुलाजिम को बुलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। रात करीब एक बजे तक पुलिस मामले की छानबीन करती रही। जानकारी के बाद मौके पर एस.पी. हैडक्वार्टर गुरमीत सिंह किंगरा, डी.एस.पी. सुरिंद्र कुमार समेत एस.एच.ओ. पतारा सतपाल सिद्धू की टीम देर रात तक जांच करती रही।

कैमरे से बचने के लिए दीवार फांदकर आया मुलाजिम
महिला के घर के सामने एक घर में सी.सी.टी.वी. कैमरा लगा हुआ है जिसे हत्या में शामिल निलंबित पुलिस मुलाजिम अ‘छे से जानता था। महिला ने बताया कि उसने रामचंद्र को अंदर बैठाकर पुलिस मुलाजिम को सारी बात बताई और हत्या की योजना बना ली। इधर पुलिस मुलाजिम कैमरे के डर से पीछे घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ।  

घरवाले खोजते हुए पहुंचे तो भगा दिया, कैमरे ने खोला राज 
घरवालों के मुताबिक रामचंद्र उन्हें घर से दोपहर डेढ़ बजे बताकर निकले थे कि वह जौहलां में महिला से पशुओं के रुपए लेने जा रहे हैं जिसके चलते जब रामचंद्र शाम 6 बजे तक घर नहीं लौटे तो घरवाले खोजते हुए जौहलां पहुंचे। महिला से पूछने पर उसने कह दिया कि वह यहां आए ही नहीं। घरवाले पूरा दिन पता करते रहे लेकिन रामचंद्र का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह फिर से महिला के पास पुलिस के साथ पहुंचे। वहां पर पुलिस ने पास के सी.सी.टी.वी. कैमरे में रामचंद्र को घर के अंदर जाते हुए देखा। साथ ही महिला भी वारदात में कैद हो गई थी।

मारकर लाश की खुर्द-बुर्द, पुलिस देर रात तक कराती रही खुदाई 
महिला ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने वारदात के बाद रामचंद्र की लाश को खुर्द-बुर्द कर दिया। जानकारी के बाद देर रात 1 बजे तक पुलिस महिला को लेकर उसकी निशानदेही पर खुदाई कराती रही। पतारा पुलिस ने मामले में देर रात दोनों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले में हैरानीजनक तथ्य यह सामने आया कि डी.एस.पी. सुरिंद्र कुमार ने मामले की जानकारी होने से ही मना कर दिया, जबकि एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने पूरे मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!