Edited By Des raj,Updated: 30 Jul, 2018 10:40 PM
थाना सदर पट्टी पुलिस ने बस कंडक्टर के घर से नकदी और टिकटों वाला बैग चोरी करने पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
तरनतारन (रमन) : थाना सदर पट्टी पुलिस ने बस कंडक्टर के घर से नकदी और टिकटों वाला बैग चोरी करने पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरलाल सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव चूसलेवड़ ने बताया कि वह बस कंडक्टर है। गत रात उसके घर की अलमारी से 25 हजार रुपए की नकदी और टिकटों वाला बैग चोरी हो गया। उसे संदेह है कि यह चोरी मनजीत सिंह पुत्र सूरता सिंह और गुरजंट सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी चूसलेवड़ ने की है। इस बारे ए.एस.आई. चरण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।