कांग्रेसी नेत्री की शिकायत पर भाजपा पार्षद पति सिक्का और उसके साथियों पर केस दर्ज

Edited By Des raj,Updated: 26 Aug, 2018 12:53 AM

cases filed on bjp councilor husband sikka and his associates

थाना हैबोवाल की पुलिस ने वार्ड नं. 79 की महिला कांग्रेस प्रधान मनीषा कपूर द्वारा फॉगिंग दौरान बाजू पकड़कर अश्लील हरकतें करने की दी शिकायत के मामले में भाजपा पार्षद पति रोहित सिक्का, भाजपा के जिला एस.सी. मोर्चा के सचिव अजय कालड़ा सहित अजय, सौरभ,...

लुधियाना (ऋषि): थाना हैबोवाल की पुलिस ने वार्ड नं. 79 की महिला कांग्रेस प्रधान मनीषा कपूर द्वारा फॉगिंग दौरान बाजू पकड़कर अश्लील हरकतें करने की दी शिकायत के मामले में भाजपा पार्षद पति रोहित सिक्का, भाजपा के जिला एस.सी. मोर्चा के सचिव अजय कालड़ा सहित अजय, सौरभ, प्रवीण और 3 अज्ञात के खिलाफ धारा 354, 506, 34 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज किया है। 

जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में अजीत नगर, चुहरपुर रोड की रहने वाली 35 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह महिला कांग्रेसी नेत्री है। शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे नगर निगम का कर्मी राजन स्टेट इलाके में फॉङ्क्षगग कर रहा था। वह उस इलाके से गुजर रही थी तो इलाके के लोगों ने फॉगिंग करवाने में पक्षपात करने का आरोप लगाया। मनीषा का आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो सभी ने उसकी बाजू पकड़कर मारपीट करनी शुरू कर दी और अश्लील हरकतें की। उसके शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई और पुलिस ने बनती कानूनी कार्रवाई कर उसे इंसाफ दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

जातिसूचक शब्द बोलने की शिकायत की
दूसरी तरफ अजय कुमार की तरफ से जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप लगा कांग्रेस नेत्री के खिलाफ पुलिस कमिश्नर और डायरैक्टर नैशनल कमीशन शैडयूल कास्ट को लिखित शिकायत दी है। उसका आरोप है कि कांग्रेसी नेत्री की तरफ से देहाती इलाके में फॉगिंग करने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन नगर निगम की हद के बाहर फॉगिंग करने से इंकार करने पर उससे मारपीट करने लगे और जातिसूचक शब्दाबली का प्रयोग किया। जबकि कांग्रेसी नेत्री ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!