Edited By Vaneet,Updated: 22 Sep, 2020 10:32 AM
कोतवाली पुलिस ने रैफरैंडम 2020 की वोटें बनाने के लिए व्हाट्सएप पर लिंक भेजने पर प्रदीप कुमार निवासी भाई काहन सिंह स्ट्रीट नाभा के बयानों पर 4 व्हाट्सएप होल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ...
नाभा(जैन): कोतवाली पुलिस ने रैफरैंडम 2020 की वोटें बनाने के लिए व्हाट्सएप पर लिंक भेजने पर प्रदीप कुमार निवासी भाई काहन सिंह स्ट्रीट नाभा के बयानों पर 4 व्हाट्सएप होल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह समराओ के अनुसार प्रदीप कुमार द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप इंटरनैशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन (आई.एच.आर.ओ. इंडिया पंजाब-2) में ऐड किया गया था। आरोपियों की तरफ से प्रदीप कुमार को सिख रैफरैंडम 2020 की वोटें बनाने के लिए लिंक भेजे जाते हैं और सिख फॉर जस्टिस के वाशिंगटन दफ्तर में फोन करने के लिए कहते हैं। इंटरनैशनल ह्यूमन राइट्स संगठन के नाम पर सिख फॉर जस्टिस की सरगर्मियां तेज कर दी गई हैं।
डी.एस.पी. राजेश छिब्बड़ ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल नंबरों की जांच साइबर सैल को भेजी गई है। अगले 10-12 घंटों तक इन ग्रुपों के एडमिन बारे विवरण प्राप्त होने की संभावना है। जांच टीम रैफरैंडम 2020 बारे प्रचार करने वालों की पहचान करेगी। पुलिस अधिकारी इस सारे मामले को लेकर विवरण देने को तैयार नहीं हैं। दूसरी तरफ शिकायतकत्र्ता प्रदीप कुमार के साथ कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई परंतु उसका मोबाइल बंद आ रहा है।