Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Oct, 2017 07:19 AM
दीप नगर निवासी 2 महिलाओं द्वारा डी.जी.पी. पंजाब को दी शिकायत के बाद थाना सदर की पुलिस ने कैंटोनमैंट बोर्ड की महिला पार्षद पुनीत कौर चड्ढा के पति तथा गुरुद्वारा श्री गुरु..........
जालंधर (महेश): दीप नगर निवासी 2 महिलाओं द्वारा डी.जी.पी. पंजाब को दी शिकायत के बाद थाना सदर की पुलिस ने कैंटोनमैंट बोर्ड की महिला पार्षद पुनीत कौर चड्ढा के पति तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जालंधर छावनी के प्रधान चरणजीत सिंह उर्फ विक्की चड्ढा पुत्र स्व. प्रीतम सिंह चड्ढा को मुकद्दमा नम्बर 223 के तहत आई.पी.सी. की अलग-अलग धारा में नामजद किया है।
एस.एच.ओ. सदर सुखदेव सिंह औलख तथा परागपुर पुलिस चौकी प्रभारी कमलजीत सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी चरणजीत सिंह चड्ढा व उसके साथी हरनेक सिंह के खिलाफ दीप नगर निवासी महिलाओं गुरप्रीत कौर पत्नी इंद्रपाल सिंह व ऊषा पत्नी बनवारी लाल ने पंजाब पुलिस प्रमुख को उन्हें धमकाने, गालियां निकालने, हाथापाई करने व दुव्र्यवहार करने की शिकायत दी थी, जिस पर थाना सदर की पुलिस ने जांच करने के बाद विक्की चड्ढा व हरनेक सिंह पर 354-बी, 506 व 34 आई.पी.सी. का केस दर्ज कर लिया। दोनों में से किसी भी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।