Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 05:18 PM
गांव खुईखेड़ा के निकट गंग कैनाल में एक कार नहर में जा गिरी जिसमें महिला की मौत हो गई। एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में बाहर निकाल दिया गया है। अन्य व्यक्तियों को भी निकालने के प्रयास जारी है।
फाजिल्का(सेतिया): गांव खुईखेड़ा के निकट गंग कैनाल में एक कार नहर में जा गिरी जिसमें महिला की मौत हो गई। एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में बाहर निकाल दिया गया है। अन्य व्यक्तियों को भी निकालने के प्रयास जारी है।
बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिरी। लोगों ने जब कार को नहर में गिरते हुए देथा तो वे तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। गोताखोर अन्य व्यक्तियों को निकालने में जुटे हैं। कार सवार कतेहड़ा गांव के रहने वाले थे।
मिली जानकारी मुताबिक सुधीर कुमार नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी दीपिका के साथ बोलेरो गाड़ी पर आ रहा था कि अचानक गाड़ी बेकाबू होकर नहर में गिर गई। इस दौरान दीपिका की डूबने से मौत हो गई जबकि सुधीर को बचा लिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा ले रही है।