भाजपा कैप्टन व ढींढसा के साथ आजमाएगी अपना भविष्य, कैप्टन इस क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jan, 2022 04:18 PM

captain will contest elections from this area

राज्य में भाजपा इस बार 117 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इससे पहले भाजपा अकाली दल के साथ मिलकर राज्य में चुनाव लड़ती थी। पंजाब में भाजपा इस बार 117 सीटों पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह और ढींढसा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है।

चंडीगढ़ : राज्य में भाजपा इस बार 117 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इससे पहले भाजपा अकाली दल के साथ मिलकर राज्य में चुनाव लड़ती थी। पंजाब में भाजपा इस बार 117 सीटों पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह और ढींढसा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। इन 117 सीटों में से भाजपा खुद 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसी तरह से कैप्टन अमरेंद्र की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को 36 सीटें दी गई हैं। लोक इंसाफ पार्टी को भाजपा ने 4 सीटें दी हैं। इसी तरह से ढींडसा की पार्टी के लिए शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को 14 सीटें देने का फैसला किया है। राज्य में भाजपा इस बार काफी सक्रिय दिखाई दे रही है। 

बताया जा रहा है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह इस बार पटियाला से चुनावी मैदान में उतरेंगे, वहीं लहरागागा से पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींड़सा चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल अकाली दल संयुक्त के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा के चुनाव लड़ने बारे अभी क्लीयर नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा ढींड़सा को केंद्र में कोई अहम पद देने के बारे में सोच सकती है। 

वहीं राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज भाजपा अपने गठबंधन सहित 32 उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। गठबंधन के दौरान जिन 23 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारती रही है। इनमें 17 उम्मीदवार पुराने नेता होंगे। भाजपा का जनाधार शहरी क्षेत्रों में अधिक रहा है, इसलिए भाजपा अपना ज्यादा ध्यान शहरी क्षेत्रों पर ही देने जा रही है, जबकि माझा और दोआबा की सीटों पर पी.एल.सी. और शिअद संयुक्त ही अपने प्रत्याशी उतारेगा। वहीं भाजपा में अन्य कई नेताओं के शामिल होने की चर्चाएं भी अभी जारी हैं। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर देहाती से मौजूदा विधायक सत्कार कौर का टिकट काटे जाने के बाद अब वह भी भाजपा में शामिल होने जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!