1984 के मुद्दे पर राहुल गांधी पर सुखबीर का हमला अनुचित और बेतुका : कै. अमरेंद्र

Edited By Des raj,Updated: 26 Aug, 2018 11:50 PM

captain responds to sukhbir badal on sikh riots

मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने सुखबीर सिंह बादल द्वारा 1984 के दंगों के संबंध में राहुल गांधी पर किए गए हमले की आलोचना की है। उन्होंने सुखबीर के बयान को अनुचित और बेतुका बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑप्रेशन ब्ल्यू स्टार के समय राहुल गांधी स्कूल...

चंडीगढ़ (अश्वनी): मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने सुखबीर सिंह बादल द्वारा 1984 के दंगों के संबंध में राहुल गांधी पर किए गए हमले की आलोचना की है। उन्होंने सुखबीर के बयान को अनुचित और बेतुका बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑप्रेशन ब्ल्यू स्टार के समय राहुल गांधी स्कूल में पढ़ते थे और उन्हें हर बात के लिए जिम्मेदार ठहराना हास्यप्रद है। यह बहुत अजीब बात है कि राहुल गांधी को उस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है जिस बारे उन्हें कुछ पता भी नहीं था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पार्टी के तौर पर कांग्रेस कभी भी दंगों में शामिल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्तिगत रूप से इसमें शामिल था तो उसके साथ कानून के अनुसार निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्तियों के कारण समूची पार्टी पर दोष लगाना बादल की राजनीतिक तौर पर अपरिपक्वता और मूर्खतापूर्ण सोच को दर्शाता है।

उन्होंने फिर दोहराया कि 1984 की निर्मम हत्याओं में शामिल व्यक्तियों को फांसी पर लटका देना चाहिए चाहे वे किसी भी पार्टी के क्यों न हों। कै. अमरेंद्र ने कहा कि ऐसे विचारहीन और जरूरत से अधिक बयान देना अकालियों विशेषकर बादलों की आदत है। उन्होंने कहा कि सुखबीर का यह बयान उसकी बौखलाहट का नतीजा है क्योंकि पंजाब में उसका शिरोमणि अकाली दल पूरी तरह अलग-थलग पड़ गया है। कै. अमरेंद्र ने कहा कि उन्होंने कभी भी कांग्रेस पार्टी की इसमें संलिप्तता संबंधी बयान नहीं दिया। इस कारण राहुल द्वारा पलटी मारने का सवाल ही पैदा नहीं होता। कै. अमरेंद्र ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि अदालती प्रणाली में देरी के कारण 1984 में प्रभावित हुए लोगों को न्याय नहीं मिला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!