Edited By Tania pathak,Updated: 30 Apr, 2020 12:09 PM
उन्होंने ट्वीट में ऋषि कपूर के परिवार को भी सांत्वना दी। मुख्यमंत्री बीते दिन दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान के निधन पर भी ट्वीट शोक जताया था।
पंजाब: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कैप्टन ने ट्वीट कर कहा कि ऋषि कपूर का दुनिया से चले जाना बॉलीवुड जगत के लिए बहुत बड़ी हानि है। हमने एक जिंदादिल शख्स खो दिया। उन्होंने अपने टैलेंट से पूरी दुनिया के अपना फैन बनाया। लोग उनके स्टाइल के दीवाने थे। उनके गानों को सुनकर पागल हो जाते थे, लेकिन अब वे यादों में रह जाएंगे।
उन्होंने ट्वीट में ऋषि कपूर के परिवार को भी सांत्वना दी। मुख्यमंत्री बीते दिन दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान के निधन पर भी ट्वीट शोक जताया था।