कैबिनेट विस्तार शीघ्र, कैप्टन की राहुल गांधी से बैठक 19 को

Edited By Anjna,Updated: 15 Apr, 2018 08:43 AM

captain and rahul gandhi meeting on 19 april

पंजाब में कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में शीघ्र विस्तार होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री के निकटवर्ती सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के मध्य बैठक 19 अप्रैल को तय...

जालंधर(धवन): पंजाब में कै. अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में शीघ्र विस्तार होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री के निकटवर्ती सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के मध्य बैठक 19 अप्रैल को तय हो गई है। राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार काफी समय से लटकता आ रहा है। कांग्रेसी हलकों ने बताया कि राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक में पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अतिरिक्त पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी तथा सह प्रभारी हरीश चौधरी भी भाग लेंगे। कांग्रेसी हलकों ने कहा कि 19 की बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों पर मोहर लगने की स्थिति में पंजाब कैबिनेट में विस्तार अगले 2-3 दिनों में ही कर दिया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह अब स्वयं 2019 के लोकसभा चुनावों को निकट देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ अन्य नियुक्तियों का कार्य भी जल्द निपटाना चाहते हैं। बताया जाता है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कैप्टन ने एक फार्मूला तैयार किया है जिसके तहत मंत्रिमंडल में हिंदू, जाट-सिख व दलितों के बीच में संतुलन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री अधिकांश मंत्री पदों को भरने के इच्छुक हैं। मंत्री बनने के इच्छुक विधायकों में इस समय सुखजिंद्र सिंह रंधावा, सुख सरकारिया, डा. राज कुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, भारत भूषण आशु, गुरप्रीत कांगड़, विजेन्द्र सिंगला, बलवीर सिंह सिद्धू के नाम चर्चा में चल रहे हैं।

फिलहाल अंतिम फैसला राहुल गांधी व कैप्टन के मध्य होने वाली  बैठक में ही होगा। कुछ और विधायकों के नाम भी मंत्री पदों के लिए चल रहे हैं। फिलहाल कै. अमरेन्द्र सिंह ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों के बारे में अपने मन की बात किसी को नहीं बताई है। वह सीधे ही राहुल गांधी के साथ इसकी चर्चा करेंगे तथा उनकी मंजूरी लेने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही संभावित मंत्रियों को इसकी सूचना देंगे। 

बैठक सफल रही तो 21-22 तक विस्तार के आसार
कांग्रेसी सूत्रों ने बताया कि कै. अमरेन्द्र सिंह अपनी तरफ से संभावित नामों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। अगर राहुल गांधी की मोहर इन पर लग जाती है तो 21-22 तक मंत्रिमंडल विस्तार भी कर दिया जाएगा। अब इसमें और देरी नहीं होगी। मंत्रियों के साथ-साथ कै. अमरेन्द्र सिंह जल्द ही विधायकों को लैजिस्लेटिव असिस्टैंट भी नियुक्त कर देंगे। इस तरह लगभग 30 विधायकों को एडजस्ट कर दिया जाएगा। कैप्टन व राहुल की प्रस्तावित बैठक को देखते हुए कांग्रेसी राजनीति में सियासी हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेसी विधायक कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व सुनील जाखड़ के इर्द-गिर्द घूमने लग गए हैं। 

20 विधायकों को लैजिस्लेटिव असिस्टैंट भी किया जाएगा नियुक्त
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा राज्य में कांग्रेस के 20 विधायकों को लैजिस्टलेटिव असिस्टैंट भी नियुक्त किया जाएगा। ये लैजिस्टलेटिव असिस्टैंट मंत्रियों को सहयोग देंगे, जिससे उनका बोझ कम होगा तथा कांग्रेसी विधायकों की सरकारी भागीदारी भी बढ़ जाएगी। इस तरह राज्य में लगभग 50 विधायक किसी न किसी तरह से सरकार में एडजस्ट हो जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!