दमदमी टकसाल ने की कैप्टन अमरिन्दर की चेतावनी की निंदा

Edited By Vaneet,Updated: 24 May, 2018 10:09 PM

captain amarinder warning threatens dhanderswale

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की चेतावनी की निंदा करते हुए दमदमी टकसाल ने कहा वह किसी के दवाब में नहीं आएगी।  ,...

अमृतसर: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की चेतावनी की निंदा करते हुए दमदमी टकसाल ने कहा वह किसी के दवाब में नहीं आएगी। कैप्टन सिंह ने दमदमी टकसाल को सिख प्रचारक रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को धमकाने के मामले में कड़ी चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने ढंडरियांवाले की सुरक्षा बढ़ाने के साथ पुलिस को उस वीडियो की जांच के भी निर्देश दिए जिसमें सिख प्रचारक को जान से मारने की धमकी दी गई है। 

चरणजीत सिंह जस्सोवाल को दी जान से मारने की धमकी

20 मई को वायरल हुए इस वीडियो में दमदमी टकसाल के प्रवक्ता चरणजीत सिंह जस्सोवाल सिख प्रचारक को जान से मारने की धमकी देते दिख रहे हैं। दमदमी टकसाल के नेता अजायब सिंह अख्यासी, हरदीप सिंह आनंदपुर और प्रो. सरचांद सिंह ने कहा कि कैप्टन सिंह को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्हें पंजाब के लोगों ने रणजीत सिंह ढंडरियांवाले की तरफदारी करने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बनाया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दमदमी टकसाल और इसके प्रमुख बाबा हरनाम सिंह खालसा को निशाना बनाया गया है उससे स्पष्ट है कि वह दमदमी टकसाल के प्रमुख को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह राज्य में अमन कानून की व्यवस्था को बनाए रखने के पक्ष में है लेकिन अगर दमदमी टकसाल के प्रमुख को कोई नुकसान पहुंचाया गया तो उसके गंभीर परिणाम के लिए खुद मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!