मुख्यमंत्री अमरेंद्र ने की लोकसभा चुनाव के लिए ‘मिशन 13’ की शुरूआत

Edited By Vatika,Updated: 26 Jan, 2019 08:33 AM

captain amarinder singh mission 13

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए ‘मिशन 13’ की शुरूआत की है। उन्होंने प्रदेश की सभी 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का भरोसा जताया है।

चंडीगढ़ (भुल्लर): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए ‘मिशन 13’ की शुरूआत की है। उन्होंने प्रदेश की सभी 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का भरोसा जताया है। 

आज यहां कांग्रेस भवन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी को भरोसा दिया कि राहुल गांधी के एक भारत के सपने को हकीकत में बदलने के लिए प्रदेश का एक-एक पार्टी वर्कर उनको डट कर समर्थन देगा। उन्होंने दावे के साथ कहा कि राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री होंगे।

कैप्टन ने कहा कि पंजाब के कांग्रेसी वर्करों को ‘शक्ति’ प्रोग्राम के साथ हर परिवार को जोडऩे का न्यौता दिया गया है ताकि राज्य की 13 की 13 सीटों पर संपूर्ण जीत हासिल की जा सके।इस मौके पर जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह, अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, अरुणा चौधरी, सुखजिंद्र सिंह रंधावा, साधु सिंह धर्मसोत, राणा गुरमीत सिंह सोढी  आदि उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!