राष्ट्रीय राजनीति में जाने की कोई दिलचस्पी नहीं, राहुल कांग्रेस का नेतृत्व करें : अमरेन्द्र

Edited By swetha,Updated: 20 Mar, 2020 12:22 PM

captain amarinder singh

भारत को आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए

जालंधर(धवन): मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि वह पंजाब की राजनीति को छोड़ कर राष्ट्रीय राजनीति में जाने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि राहुल गांधी पुन: पार्टी का नेतृत्व करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए केंद्रीय नेतृत्व का चयन कांग्रेस कार्यकारिणी पर निर्भर करता है। प्रत्येक कांग्रेसी चाहता है कि कांग्रेस देश में अपना खोया हुआ जनाधार पुन: हासिल करें। 

मुख्यमंत्री ने नई लीडरशिप को आगे लाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सोनिया गांधी को और आगे करने की कोशिशें उचित नहीं हैं क्योंकि वह पहले ही अस्वस्थ हैं। सोनिया के साथ वर्षों तक काम करने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पार्टी प्रबंधन के बारे में अच्छा अनुभव है। राहुल गांधी को राष्ट्रीय मुद्दों का अच्छी तरह से ज्ञान हैं तथा वह समझते हैं कि वह पार्टी को संभालें क्योंकि देश में 70 प्रतिशत जनसंख्या नौजवानों की है, जोकि नौजवान लीडरशिप को आगे होते हुए देखना चाहते हैं। 

राजनीति में हार व जीत चलती रहती है तथा लोकसभा चुनाव 2019 में हारने के बाद राहुल को पीछे करना ठीक नहीं है। मैंने भी 2 बार विधानसभा के चुनाव हारे थे, परन्तु बाद में जनता ने उनके नेतृत्व में भरोसा व्यक्त किया। प्रियंका गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि उनमें अपनी माता तथा दादी दोनों के गुण हैं। राहुल तथा प्रियंका दोनों ही सख्त हैं, परन्तु साथ ही दिल के बहुत नर्म हैं।

केन्द्र में कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनने संबंधी पूछे जाने पर कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वह पंजाब को छोडऩा नहीं चाहते हैं तथा उन्हें पंजाब के लोगों से अधिक लगाव है। मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में आया राम गया राम की राजनीति का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर भाजपा ने धन का इस्तेमाल किया। राजनीति में ऐसा होना उचित नहीं है। उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं है कि नवजोत सिद्धू के मन में क्या है, परन्तु अभी फिलहाल नवजोत सिद्धू कांग्रेस का हिस्सा हैं तथा उन्हें किसी से भी मिलने की स्वतंत्रता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सिद्धू को बचपन से जानते हैं। सिद्धू द्वारा यू-ट्यूब चैनल लांच करने को मुख्यमंत्री ने उनका व्यक्तिगत मामला करार दिया। पंजाब में कई चैनल काम कर रहे हैं, अगर सिद्धू अपना चैनल चलाना चाहते हैं तो इसके लिए वह स्वतंत्र हैं।

भारत को आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए

मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारत सरकार को पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ और सख्ती से पेश आने की जरूरत है। पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबियों के मामले में कांग्रेस सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा बरगाड़ी मामले में जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर अकाली यह समझते हैं कि हम इस संवेदनशील मामले में चुप बैठे हैं तो यह उनकी गलती है। कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स, गैंगस्टर व राजनीतिक हत्याओं जैसे मुद्दों को हल कर लिया है। नशा तस्कर पंजाब छोड़ कर भाग गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार को पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर सख्ती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में वह आतंकवाद को सिर नहीं उठाने देंगे तथा आतंकवाद से लडऩे में वह तथा उनकी सरकार पूरी तरह से सक्षम है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!