सुखबीर की ओर से केंद्रीय बजट की तारीफ करना चापलूसी : कैप्टन अमरेंद्र

Edited By swetha,Updated: 03 Feb, 2020 09:35 AM

captain amarinder singh

केंद्रीय बजट 2020-21 को किसानी समर्थकीय और गरीब समर्थकीय करार देने वाली शिअद प्रधान सुखबीर बादल की टिप्पणी का खंडन करते हुए मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने बड़े दावों को चापलूसी बताया।

चंडीगढ़(अश्वनी): केंद्रीय बजट 2020-21 को किसानी समर्थकीय और गरीब समर्थकीय करार देने वाली शिअद प्रधान सुखबीर बादल की टिप्पणी का खंडन करते हुए मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने बड़े दावों को चापलूसी बताया।मुख्यमंत्री ने हैरानी जताई कि खेती माहिरों और किसान संगठनों द्वारा ठुकराए बजट में सुखबीर को किसानी के लिए कौन-सा सकारात्मक पक्ष दिखा। 

सत्ता के नशे में चूर भाजपा को किसानों को पेश मुश्किलें क्या दिखाई देनी थीं परंतु शिअद प्रधान भी सत्ताधारी पक्ष के प्यार में इतना खोया हुआ है कि आडंबरपूर्ण बजट में कुछ गलत नहीं दिखा। केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन मंत्री होने के बावजूद भाजपा-अकाली गठजोड़ न सिर्फ पंजाब, बल्कि देशभर में बड़े स्तर पर कर्जे के बोझ तले दबे किसानों के लिए कर्ज राहत स्कीम सुरक्षित करने में असफल रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!